आपका परिचय

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

320. डॉ. अशोक पाण्डेय ‘गुलशन’


डॉ. अशोक पाण्डेय ‘गुलशन’





जन्म :  25.06.1963, पिपरा एकडंगा बलरामपुर, उ.प्र. में।

शिक्षा :  बी.ए.एम.एस. (आयुर्वेदाचार्य), एन.डी., डी.एच.एम., आचार्य मानद, साहित्याचार्य, विद्यावाचस्पति, विद्यासागर।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  हिन्दी एवं अवधी में विभिन्न विधाओं में लेखन। नौ सौ से अधिक पत्र-पत्रिकाओं, संकलनों, स्मारिकाओं आदि में रचनाएं प्रकाशित। सात आडियो/वीडियो कैसेट्स में रचनाएं शामिल। गुलशन नामा, मौन वृक्ष (दोनों ग़ज़ल/मुक्तक/शेर संग्रह), सांसों की समिधाएं (गीत संगह), मोहब्बत दर्द है (ग़ज़ल संग्रह), अर्द्धशतक (कविता संग्रह), मेहनत कर फल, कागज के पंख (दोनों कहानी संग्रह), मुक्तकांजलि (मुक्तक संग्रह), तहरीरे-मुक्तक (अशआर संग्रह) तथा मेंहदी वाले हाथ (दोहा संग्रह)। 12 पुस्तकों का सम्पादन/सह-संपादन। कवि सम्मेलनों एवं मुशायरों में नियमित सहभागिता। कुछ टी.वी. व एफ.एम. चैनलों से प्रसारण। लखनऊ वि.वि. के अधीन ‘डॉ. अशोक ‘गुलशन’ का हिन्दी साहित्य में योगदान’ विषय पर एम.फिल स्तर का शोध।

सम्मान :  राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, लखनऊ द्वारा कहानी संग्रह पर अमृतलाल नागर पुरस्कार सहित नेपाल एवं भारत की विभिन्न संस्थाओं  द्वारा करीब 275 सम्मान/उपाधियां।

सम्प्रति :  उ.प्र. शासन के अधीन प्रभारी चिकित्साधिकारी आयुर्वेदिक के पद पर कार्यरत। 

संपर्क : चिकित्साधिकारी, कानूनगोपुरा (उत्तरी), बहराइच (उ.प्र.)
            मोबाइल : 09450427017
            ई मेल  :  ashokdrgulshan@gmail.com 
           ब्लॉग  :  http://maestrowork.blogspot.com


अविराम में प्रकाशन

ब्लॉग प्रारूप :  सितम्बर 2012 अंक में संतोष सुपेकर के कविता संग्रह ‘चेहरों के आर पार’ की समीक्षा- ‘चेहरों के आर पार :  विसंगतियों का आइना’। 

                       अक्टूबर 2012 अंक में एक दोहा ग़ज़ल।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें