आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

267. डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी

डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी




जन्म :  2 फरवरी 1954, इटावा (उ.प्र.) में।

शिक्षा :  एम.ए. (अंग्रेजी, संस्कृत, हिन्दी,), संगीत प्रभाकर सितार गायन एवं वादन, एल.एल.बी., पी’एच.डी., डी.लिट्.।

लेख्न/प्रकाशन/योगदान  :   काव्य एवं कथा साहित्य की विभिन्न विधाओं के साथ निबन्ध व शोध-समालोचनात्मक लेखन। हिन्दी के साथ अंग्रेजी साहित्य में भी लेखन। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का अनवरत प्रकाशन। अब तक हिदी में चार दर्जन एवं नौ पुस्तकें अंग्रेजी में प्रकाशित। आप साहित्य अकादमी, दिल्ली; हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग; नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी आदि सहित अनकों संस्थाओं/समितियों आदि से सम्बद्ध रही हैं। आपकी अंग्रेजी कविताओं का लैटिन, फ्रेन्च, ग्रीक, स्पेनिश, जापानी आदि विश्व की अनेक भाषाओं अनुवाद हुआ है। आपके द्वारा चारों वेदों से चुने हुए सौ-सौ मंत्रों का अनुवाद ‘वेदायन’ नाम से प्रकाशित एवं सम्पूर्ण यजुर्वेद का काव्यानुवाद भी आपने किया है। वृक्षारोपण, साक्षरता, स्वच्छता, पर्यावरण सुधार, नारी शिक्षा आदि सामाजिक कार्यों में भी आपका योगदान रहा है। महाश्वेता जी की कुछ पुस्तकों के विवेचनात्मक अध्ययन सहित उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर लगभग दर्जन भर शोध कार्य हो चुके हैं। उनके निर्देशन में भी लगभग दो दर्जन शोधार्थी पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। अनेक सन्दर्भ ग्रन्थों में उनकी परिचयात्मक चर्चा शामिल है। महाश्वेता जी ने चीन, कजाकिस्तान, सिओल, इंग्लैंड, मैनचेस्टर, लंदन स्ला, वर्मिघम, पेरिस एम्सटर्डम (हालैंड), नेपाल, मलेशिया, सिंगापुर थाईलैण्ड आदि में आयाजित अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं कवि सम्मेलनों में भी सहभागिता की है।

सप्रति  :  द्विभाषिक हिन्दी-अंग्रेजी पत्रिका ‘मंदाकिनी’ का सम्पादन-प्रकाशन।

सम्मान  :   हिन्दी व अंग्रेजी साहित्य में योगदान एवं कुछ अन्य क्षेत्रों में आपके कार्यों के लिए देश-विदेश में विभिन्न स्तर के लगभग सात दर्जन सम्मान।

सम्पर्क  :   24, आँचल कॉलोनी, श्यामगंज, बरेली-243005 (उ.प्र.)।
                        फोन  :  0581-2570758 / मोबाइल :  09411007050 / 09719687166
                        वेबसाइट  :  www.drmahashweta.com



अविराम में प्रकाशन

मुद्रित प्रारूप  :   अप्रैल-जून 2012 अंक में एक ग़ज़ल। 

ब्लॉग प्रारूप  :   फरवरी 2012 अंक में एक ग़ज़ल।





नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

1 टिप्पणी:

  1. डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी जी के बारे में बहुत बढ़िया जानकारी प्रस्तुति हेतु आभार

    जवाब देंहटाएं