आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

246. डॉ. मुक्ता

डॉ. मुक्ता



जन्म  :   मार्च 1951।

शिक्षा  :  एम.ए., पी-एच.डी.।

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  कविता, लघुकथा, कहानी, निबन्ध एवं समालोचना के क्षेत्र में लेखन। अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। साहित्य के साथ शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों में भी योगदान। दूरदर्शन, आकाशवाणी, राष्ट्रीय-अर्न्तराष्ट्रीय संगोष्ठियों, विचार मंचों पर रचनाओं/व्याख्यानों का प्रस्तुतीकरण। शब्द नहीं मिलते, अस्मिता, एक आंसू, चक्रव्यूह में औरत, लफ़्जों ने ज़ुबां खोली, अहसास- चंद लम्हों का (सभी काव्य संग्रह); मुखरित संवेदनाएं, आखिर कब तक (दोनों लघुकथा संग्रह); चिन्ता नहीं चिन्तन (निबन्ध संग्रह), खामोशियों का सफर, अब और नहीं (दोनों कहानी संग्रह) एवं आधुनिक कविता में प्रकृति (समालोचना) आपकी प्रमुख प्रकाशित कृतियां हैं। चिन्ता नहीं चिन्तन व अस्मिता पुस्तकों का अंग्रेजी व पंजाबी भाषाओं में अनुवाद। कथायात्रा 2010 तथा हरियाणा साहित्य अकादमी का दो वर्ष तक सम्पादन किया। राजाराम मोहनराय फाउंडेशन कोलकाता द्वारा अस्मिता व लफ़्जों ने ज़ुबां खोली पुस्तके, केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा अस्मिता, मुखरित संवेदनाएं व चिन्ता नहीं चिन्तन तथा राजभाषा विभाग, अनुसंधान द्वारा सभी पुस्तकें अनुमोदित। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा में प्राचार्य पद से 2009 में सेवानिवृति के बाद 2011 तक हरियाणा साहित्य अकादमी की निदेशक रहीं। वर्तमान में हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की निदेशक पद पर आसीन।

सम्मान  :   उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए महामहिम राज्यपाल, हरियाणा सरकार द्वारा सम्मानित, राजीव गान्धी एक्सीलैंस अवार्ड 2010, श्रीमां दरशी शिखर सम्मान, महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान-2010 सहित अनेक सम्मानों से विभूषित।

सम्प्रति  :  हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की निदेशक।

सम्पर्क  : 
                        वर्तमान  :  निदेशक, हरियाणा ग्रन्थ अकादमी, अकादमी भवन, सैक्टर-14,पी-16, पंचकूला-134113 (हरियाणा)
                     स्थायी पता :  342, पुरान हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भिवानी (हरियाणा)।
                    मोबाइल  :  09569370787





अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘करंट अकाउंट’।



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें