आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

243. रोहित यादव

रोहित यादव


जन्म  :  08 जनवरी 1955, ग्राम सैदपुर, जिला महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) में। 

शिक्षा  :  एम.ए.(राजनीति शास्त्र), पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  पत्रकारिता के साथ लेखन। दोहा, कविता, उपन्यास, कहानी, लघुकथा, निबन्ध सहित विभिन्न विधाओं में लेखन। देश की शताधिक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। आकाशवाणी रोहतक से प्रसारण। दो उपन्यास, दो कहानी संग्रह, दो लघुकथा संग्रह, आधा दर्जन निबन्ध संग्रह सहित लगभग ढाई दर्जन मौलिक एवं आधा दर्जन सम्पादित पुस्तकें प्रकाशित। कुछ रचनाएँ गुजराती एवं पंजाबी भाषा में अनूदित। ‘मानव अभिनन्दन स्मारिका’, ‘यदुस्मृति’ व ‘स्मृति अशेष: बाबू बालमुकुन्द गुप्त’ का सम्पादन। राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा, भारत (पंजीकृत)’ के हरियाणा में प्रदेशाध्यक्ष। रक्तदरन आदि जैसे सामाजिक कार्यों में योगदान। देश-विदेश की जीवन परिचय सम्बन्धी (हूज हू) दो दर्जन पुस्तकों में शामिल। आपके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एम.फिल. स्तर स्तर के 6 शोध प्रबन्ध प्रस्तुत हो चुके हैं तथा पी-एच.डी. स्तर के शोध प्रबन्धों पर कार्य चल रहा है। पी-एच.डी. स्तर के पांच शोध प्रबन्धों में आपकी लघुकथा एवं दोहा साहित्य पर चर्चा शामिल है।  

सम्मान :  हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा हिन्दी पत्रकारिता में बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स अवार्ड, लघुकथा-शिरोमणि सम्मान आदि सहित देश की शताधिक संस्थाओं से सम्मानित। 

सम्पर्क  :  गाँव- सैदपुर, डाक- मंडी अटेली-132021, जिला- महेन्द्रगढ़ (हरियाणा)
                     मोबाइल  :  09416331110,  09991219251,  09355010629



अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘फर्ज’।

ब्लॉग संस्करण  :  जनवरी 2012 अंक में पांच दोहे।





नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें