आपका परिचय

शनिवार, 29 सितंबर 2012

231. राजेन्द्र परदेशी

राजेन्द्र परदेशी


जन्म :  भोजपुर (बिहार) में। 

शिक्षा :  ए.एम.आई.ई., विशारद डी.लिट् (मानद) उपाधि। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  वरिष्ठ कवि-कथाकार व चित्रकार परदेशी जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि स्वतन्त्रता संगा्रम से जुड़ी रही है। आपने अनेकों वरिष्ठ साहित्यकारों के साक्षात्कार लेकर उनके विचारों को रेखांकित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। देश की अधिकांश प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं एवं रेखांकन प्रकाशित हुए हैं। आप ‘अंचल भारती, भारतीय मनीषा, अवध पुष्पांजलि एवं मंजरी-मौलीश्री पत्रिकाओं के सलाहकार सम्पादक के साथ ही पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालंधर (पंजाब) के साथ निदेशक एवं भारतीय कला-साहित्य संस्थान (बिहार) व कलाा भारती संस्थान (बस्ती) के साथ अध्यक्ष के रूप में जुड़े हुए हैं। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ की विद्वत परिषद के मानसेवी सदस्य भी हैं। सी.बी.एस.ई. की कक्षा 7 की पुस्तक ‘अनुपम भारती’ में आपकी लघुकथा ‘अपनी धरती’ शामिल है। राज. साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा सन् 2007 में पुरस्कृत काव्य-कृतियों के मूल्यांकन कर्ता रहे। एक भोजपुरी फिल्म की पटकथा भी लिखी है। ‘हताशा होने से पहले’ (कविता संग्रह), ‘दूर होते रिश्ते’ (कहानी संग्रह), ‘दूर होता गांव’ (लघुकथा संग्रह), ‘भोजपुरी लोककथाएँ’ (प्रकाशन विभाग, भारत सरकार), ‘भय का भूत’ (बालकथा संग्रह), ‘शब्दों के संधान’ (हाइकु संग्रह) आदि आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं।

सम्मान :  विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा विद्यावाचस्पति, दिनकर हिन्दी साहित्य संस्थान द्वारा ‘लघुकथा-मार्तण्ड’ व पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालंधर द्वारा विशेष अकादमी सम्मान सहित कई प्रमुख संस्थाओं द्वारा सम्मानित।

सम्प्रति :  विद्युत अभियंता।
सम्पर्क :  भारतीय पब्लिक अकादमी, चांदन रोड, फरीदी नगर, लखनऊ-226015 (उ.प्र.)
                      मोबाइल :  09415045584


अविराम में प्रकाशन 

मुद्रित अंक  :  जनवरी-मार्च 2012 अंक में लघुकथा ‘अधूरी बात की पीड़ा’।
ब्लॉग संस्करण :  दिसम्बर 2011 अंक में लघुकथा ‘जंगलीपन’।
                           फरवरी 2012 अंक में कहानी ‘नई राहें’।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें