आपका परिचय

शुक्रवार, 31 अगस्त 2012

226. कमलेश भारतीय

कमलेश भारतीय



जन्म  :  17.01.1952, होशियारपुर (पंजाब) में। 

शिक्षा  :  एम.ए.(हिन्दी), बी.एड. व प्रभाकर। 

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  कहानी और लघुकथा विधाओं में लेखन। लघुकथा के साथ उसके विकास काल से ही जुड़े रहे। लघुकथा में विशेष योगदान के लिए लघुकथा संस्थानों ने कमलेश जी को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया है। कमलेश जी की प्रकाशित कृतियों में महक से ऊपर (भाषा विभाग, पंजाब सरकार द्वारा पुरस्कृत), मस्तराम जिन्दाबाद, माँ और मिट्टी, इस बार, एक संवाददाता की डायरी (केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय द्वारा पुरस्कृत), जादूगरनी, ऐसे थे तुम, शो-विंडो की गुड़िया एवं दरवाजा कौन खोलेगा आदि प्रमुख हैं। कमलेश जी आर्य समाज से वह काफी प्रभावित रहे हैं एवं उनकी सम्पूर्ण शिक्षा आर्य समाज की शैक्षणिक संस्थाओं में हुई ही है। कथाकार होने के साथ शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। शैक्षणिक सेवा से निवृति के बाद दैनिक ट्रिब्यून के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में आये। दैनिक ट्रिब्यून में उप सम्पादक व मुख्य संवाददाता रहे।  

सम्मान  :  पंजाब हिन्दी साहित्य अकादमी के डा. चन्द्रशेखर स्मृति सम्मान, हरियाणा साहित्य अकादमी के देशबन्धु गुप्त साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार सहित कई महत्वपूर्ण पुरस्कार एवं सम्मान। 

सम्प्रति :  ‘हरियाणा ग्रन्थ अकादमी’ के उपाध्यक्ष।

सम्पर्क  :  स्थाई- 1034-बी, अर्बन एस्टेट-।।, हिसार-125005 (हरि.)। 

          वर्तमान  :  उपाध्यक्ष- हरियाणा ग्रन्थ अकादमी, अकादमी भवन, पी-16, सेक्टर-14,  पंचकुला-134113 (हरि.)
                        मोबाइल  :  09416047075


अविराम में प्रकाशन

मुद्रित अंक  :  दिसम्बर 2011 अंक  में तीन लघुकथाएँ-  दहशत/मेरे अपने/उपहार।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें