आपका परिचय

शुक्रवार, 31 अगस्त 2012

215. राम शिव मूर्ति यादव

राम शिव मूर्ति यादव





जन्म  :  20.12.1943 को सरांवा, जौनपुर में। 

शिक्षा  :  समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर।

लेखन/प्रकाशन/योगदान  :  विभिन्न विषयों पर वैचारिक आलेख। देश की शताधिक पत्र-पत्रिकाओं में एवं इन्टरनेट पर कई साइटों पर आलेख प्रकाशित। कई पुस्तकों में भी लेख संकलित। ‘सामाजिक व्यवस्था एवं आरक्षण’ प्रकाशित कृति, एक अन्य लेख संग्रह यन्त्रस्थ। इन्टरनेट पर ‘यदुकुल’ ब्लाग (http://yadukul.blogspot.com) का संचालन।

सम्मान  :  राष्ट्रीय राजभाषा पीठ, इलाहाबाद के ‘भारती ज्योति-2006’, भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के ‘ज्योतिबा फूले फेलोशिप सम्मान-2007’ आदि कई सम्मानों से विभूषित।

सम्प्रति  :  उ.प्र. सरकार में स्वास्थय शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृति पश्चात लेखन, अध्ययन एवं समाज सेवा।
सम्पर्क  :  ग्राम- तहबरपुर, पोस्ट: टीकापुर, जिला: आजमगढ़-276208(उ.प्र.)
                       ई मेल :  rsmyadav@rediffmail.com



अविराम में प्रकाशन 

ब्लॉग संस्करण  :  जनवरी 2012 अंक में एक आलेख ‘साहित्य में पुरस्कारों की राजनीति’।



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें