आपका परिचय

बुधवार, 21 दिसंबर 2011

79. सिद्धेश्वर

सिद्धेश्वर








जन्म :  20.06.1959 पटना (बिहार)।
शिक्षा : कला स्नातक।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  वरिष्ठ कवि, कथाकार एवं चित्रकार सिद्धेश्वर जी ने कविता एवं लघुकथा दोनों के क्षेत्रों में तो उल्लेखनीय योगदान किया ही है, रेखांकन के क्षेत्र में भी उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई है। देश की अनेकों पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाओं एवं रेखांकनों का नियमित प्रकाशन एवं आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारण होता है। लघुकथाओं एवं कविता पोस्टर प्रदर्शनी की 25 से अधिक प्रस्तुतियां। बिहार में अखिल भारतीय स्तर की लघुपत्रिका प्रदर्शनी एवं लघुकथा को मंच प्रदान करने में आपकी अग्रणी भूमिका रही है। ‘बूँद-बूँद सागर, भीतर का सच (दोनों लघुकथा संग्रह), इतिहास झूठ बोलता है (कविता संग्रह), ढलता सूरज: ढलती शाम (कहानी संग्रह) तथा एक उपन्यास आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं। लघुकथा एवं कविता पर लगभग आधा दर्जन महत्वपूर्ण पुस्तकें सम्पादित। वार्षिक पत्रिका अवसर के सम्पादक एवं कथासागर के सम्पादन से भी सम्बद्ध, भारतीय युवा साहित्यकार परिषद, पटना के संस्थापक-अध्यक्ष।
सम्मान :  रेल मंत्रालय (भारत सरकार) के मैथिलीशरण गुप्त सम्मान व प्रेमचन्द सम्मान, बिहार सरकार के रेणु पुरस्कार, साहित्यकार संसद के अज्ञेय शिखर सम्मान आदि सहित लगभग एक दर्जन सम्मानों/पुरस्कारों से विभूषित।
सम्प्रति :  पूर्व मध्य रेलवे में टी.टी.ई. के पद पर कार्यरत।
सम्पर्क :  अवसर प्रकाशन, पो. बा. नं. 205, करबिगहिया, पटना-800001 (बिहार)़
        फोन :  0612-3268369 / मोबाईल  09234760365







अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  जून 2011 अंक में चार क्षणिकाएँ
               दिसम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा- कफन
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) :  सितम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा- बोहनी



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें