आपका परिचय

बुधवार, 21 दिसंबर 2011

54. दिनेश चन्द्र दुबे

दिनेश चन्द्र दुबे







जन्म : 20 जून 1942 को दतिया (म0प्र0) में। 
शिक्षा : बी.ए., एल.एल.बी.।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  लेखन विधाएं कविता एवं कहानी परन्तु मूलतः कथाकार। बहुत सी पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित। विभिन्न स्तरों पर सम्मानित। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर रचनाओं का प्रसारण। कवि-सम्मेलनों में सक्रिय भागीदारी।  दुबे जी की कविता, कहानी एवं बाल-कथा आदि विषयक 17 प्रकाशित पुस्तकों में टूटा हुआ अनन्तराल, मेरी प्रिय कहानियाँ, तबादला, हस्तक्षेप, अनुकम्पा (सभी कहानी संग्रह), अहसासों के स्वर (काव्य संग्रह) आदि प्रमुख है।
सम्प्रति :  अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत उपरान्त म0प्र0 उच्च न्यायालय की ग्वालियर खण्डपीठ में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत एवं साहित्य को समर्पित।
सम्मान :  उपेन्द्र नाथ अश्क सम्मान (इलाहाबाद) , देवभूमि गद्य साहित्य सम्मान (ऋषिकेश), आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान (रायबरेली) आदि सहित अनेकों सम्मान/पुरस्कार व मानद उपाधियाँ।
सम्पर्क : 68, विनय नगर-1,, ग्वालियर-474012 (म0प्र0)
फोन : 0751-2481684, मोबाइल- 09301104227




अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :  सितम्बर-दिसम्बर 2010 में कविता ‘एक दिन का सफर’
                        दिसम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा

 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अक्टूबर 2011 अंक में एक गीत ‘पाँव’
                                                           दिसम्बर 2011 अंक में एक लघुकथा- 'ग्रीटिंग्स'



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें