आपका परिचय

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

28. माधव नागदा

माधव नागदा

 
जन्म : 20 दिसम्बर 1951 लालमादड़ी (नाथद्वारा), राज0 में।
शिक्षा : रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर तथा शिक्षा स्नातक (B.Ed)।
लेखन/प्रकाशन/योगदान :  प्रमुख कथाकार के रूप में स्थापित नागदा जी ने यूँ तो कहानी व लघुकथा दोनों कथा-विधाओं में समान योगदान किया है, लेकिन लघुकथा के विकास काल में उत्कृष्ट लघुकथाएं  देकर उसके विधागत स्वरूप को स्पष्ट एवं स्थापित करने में जो योगदान किया है वह कहीं अधिक प्रासंगिक है। लघुकथा में स्तरीय लेखन की जरूरत को उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से पूरा करने का प्रयास  उस समय किया जब इसकी जरूरत थी। नागदा जी कविता व संस्मरण भी लिखते रहे हैं। नागदा जी की कहानियां कई भाषाओं में अनूदित एवं मंचित हुई हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन। उनकी प्रकाशित पुस्तकों में ‘उसका दर्द’, ‘शाप मुक्ति’ व ‘अकाल और खुश्बू’ (कहानी संग्रह), ‘आग’ (लघुकथा संग्रह), ‘उजास’ (राजस्थानी में कहानी संग्रह), ‘ठहरा हुआ वक्त’ (कविता-संग्रह), ‘सोनेरी पांखा वाली तितलियाँ’ (डायरी) एवं ‘पहचान’ (सम्पादित लघुकथा संग्रह) प्रमुख हैं। इन्टरनेट ‘साहित्य सुगन्ध’(http://madhavnagda.blogspot.com) ब्लाग पर उपलब्ध।
सम्मान : आपका कहानी संग्रह ‘उसका दर्द’ राजस्थान साहित्य अकादमी से एवं कविता-संग्रह ‘ठहरा हुआ वक्त’ राजस्थान पत्रिका द्वारा पुरस्कृत की गई हैं। कई संस्थाओं से सम्मानित।
सम्प्रति : श्री गोवर्द्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा (राज0) में रसायन विज्ञान के व्याख्याता ।
सम्पर्क : श्री गोवर्द्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा-313301 (राज0)
फोन : 09829588494
ई मेल :  madhav123nagda@gmail.com




अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप :   जून २०१० अंक में चार लघुकथाएं- वह चली क्यों गयी, डेड, दुविधा, पता-ठिकाना 
                        मार्च २०११ अंक में एक लघुकथा- पुरानी फाइल 
                        जून २०११ अंक में दो क्षणिकाएं
 

 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी कोई नहीं 



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें