आपका परिचय

गुरुवार, 10 नवंबर 2011

25. बाबा कानपुरी


बाबा कानपुरी


मूल नाम : सन्तोष कुमार शर्मा
जन्म  : 
11 जून 1955 को ग्रम झूलपुर जिला रायबरेली, उ.प्र. में।
शिक्षा  :  एम. ए., बी. एड.।
लेखन/प्रकाशन/योगदान  : 
श्री सन्तोष कुमार शर्मा हास्यकवि के रुप में बाबा कानपुरी के नाम से राष्ट्रीय ख्याति अर्जित कर चुके एक प्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। काव्य की सभी प्रचलित विधाओं- गीत, ग़ज़ल, दोहा, कुण्डली, धनाक्षरी, कविताओं के सृजन के साथ-साथ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ’बाबा कवि बर्राय, भोंपू कहे पुकार, भड़ांस कॉलम छपते रहे हैं। सन् 1976 में कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा0 कैलाशनाथ कौल द्वारा एक काव्य समारोह में इनकी रचनाओं से प्रभावित होकर हास्यकवि के रुप में ’बाबा कानपुरी’ का खिताब दिया गया। पैंतालीस वर्षांे की काव्य-यात्रा में अब तक आपकी अनेक पुस्तकें-’बाबा कवि बर्राय, ’पीछे से खुली खिड़की, चौके-छक्के (हास्य संकलन), अभिनंदन ग्रंथ-बाबा कानपुरी व्यक्तित्व एवम् कृतित्व, गजल संग्रह- छप्पर बोलता है व श्री दिव्य योग रामायण प्रकाशित एवं ’भांेपू कहे पुकार’ व भड़ास अप्रकाशित कृतियां। आकाशवाणी, दूरदर्शन, साधना टी. वी., एन. डी. टी. वी., ई टी. वी. एवं राष्ट्रीय काव्य मंचों से निरन्तर काव्यपाठ तथा सैकड़ों पत्र-पत्रिकाओं में कविता, गीत, ग़ज़ल, दोहे प्रकाशित। सम्बंध सेतु पत्रिका (मासिक) के साहित्य सम्पादक, हास्य-व्यंग्य पत्रिका ‘रचना रंगोली’ के सम्पादक तथा यू. एस. एम. पत्रिका गाजियाबाद के साथ सह-सम्पादक के रूप में सम्बद्ध। लेखन के अलावा आप विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से निरन्तर साहित्य सेवा एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित हैं। दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन ’सनेही मण्डल’ के संस्थापक व महामंत्री, उत्तर प्रदेश समाज दिल्ली-नोएडा के सांस्कृतिक मंत्री, सूर्या संस्थान के प्रचारमंत्री के रूप में योगदान।
सम्मान  : गजल संग्रह ’छप्पर बोलता है’ के लिए इन्द्रप्रस्थ साहित्य भारती दिल्ली द्वारा ‘उदयशंकर भट्ट सम्मान’, जय साहित्य संसद जयपुर द्वारा ‘गोकुलदास कोटावाला सम्मान’, साहित्यिक संस्था अदिति गाजियाबाद द्वारा ‘दुष्यंत कुमार सम्मान’ सहित विभिन्न स्तरों के कई सम्मान।
सम्प्रति  :
भारत संचार निगम लिमिटेड में वरिष्ठ कार्यालय सहायक ’फोन्स’ के रुप में सेवारत।
सम्पर्क  : 
ग्राम- सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा-201303, उ0 प्र0।
दूरभाष : 
0120-2573116, मो0- 9818217925, 9412000280
ई मेल : 
kavishribabakanpuri@gmail.com
                    


अविराम में आपकी रचनाओं का प्रकाशन   

मुद्रित प्रारूप : मार्च  २०१० अंक में एक ग़ज़ल 
                         जून २०११  अंक मेंएक जनक छंद
 
ब्लॉग प्रारूप (अविराम विस्तारित) : अभी कोई नहीं 



नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगायदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें